पिंक वैन रैली का आयोजन

बल्लारी. बच्चों में कुपोषण की पहचान करने तथा कक्षा 5 से 10 तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए बुधवार को बल्लारी में पिंक वैन रैली का आयोजन किया गया था। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शरणप्पा संकनूर ने कहा कि एनीमिया से बच्चों की भौतिक, शारीरिक, शैक्षणिक और मानसिक शक्ति कम होती है। इसलिए बच्चों को पौष्टिक भोजन खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। हमें बल्लारी को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

कर्नाटक मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. योगानंद रेड्डी ने कहा कि पिंक वैन का मुख्य उद्देश्य किशोरों की स्वास्थ्य जांच कर भारत को एनीमिया मुक्त देश बनाने के लिए उचित स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। पाया गया है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से 60 प्रतिशत बच्चों में हीमोग्लोबिन का स्तर 7 से 8 मिलीग्राम है, जो एक खतरनाक तथ्य है। बच्चों में हीमोग्लोबिन का स्तर 11 से 12 मिली ग्राम होना चाहिए। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *