हुब्बल्ली में बना काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडलहुब्बल्ली में बना काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के संरक्षण वाली क्षमता सेवा संस्था की ओर से शहर के देशपांडे नगर स्थित कर्नाटक जिमखाना ग्राउंड में हिंदुओं के पवित्र स्थल, बारह पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल बनाकर 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जनता को दर्शन का अवसर प्रदान किया गया है।

बुधवार दिन सुबह, मुंडगोड़ हीरेमठ के रुद्रमुनि स्वामी की उपस्थिति में भव्य पूजा, रुद्राभिषेक और भगवान शिव की पूजा की जाएगी। श्रद्धालुओं को पांच मुखी रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। रात भर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

शाम 7 से 8 बजे तक सुजात गुरव की ओर से मराठी अभंग वचन गीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम, 8 से 9 बजे तक हुब्बल्ली के मयूर नृत्य अकादमी की ओर से शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम, 9 से 10 बजे तक कल्कि बैंड टीम की ओर से शिव आराधना और 10 बजे से प्रसिद्ध पाश्र्व गायक चेतन नायक और सिंचना दीक्षित तथा टीम की ओर से शिवनाम संगीत संध्या का आयोजन किया गया है।

मंत्री प्रल्हाद जोशी सुबह पूजा कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शाम 6.30 बजे संगीत के साथ शिव नाम स्मरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *