सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने फैक्ट्री निर्माण का काम रोका

कोप्पल. जिला मुख्यालय के निकट बलदोटा कंपनी की ओर से स्टील कारखाना स्थापित करने की तैयारी गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थगित की गई है।

जिले के सभी दलों के राजनीतिक नेताओं ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से मुलाकात कर फैक्ट्री खुलने पर होने वाले परिणामों के बारे में अवगत कराया था इसके चलते मुख्यमंत्री ने कोप्पल जिलाधिकारी नलिन अतुल कार्य स्थगित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बुधवार को फैक्ट्री परिसर में काम सामान्य रूप से जारी रहा। इस संबंध में गुरुवार (आज) को राजस्थान पत्रिका समेत विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था।

रिपोर्ट से सतर्क हुए जिला प्रशासन ने फैक्ट्री का काम रोकने के लिए कार्रवाई की है।

अतिरिक्त जिलाधिकारी सिद्रामेश्वर ने बाद में मीडिया को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बलदोटा विस्तारीकरण का सारा काम रोक दिया गया है।

इसके चलते फैक्ट्री स्थल पर टिप्परों की आवाजाही और मिट्टी समतल करने का काम बंद हो चुका है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *