केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानित करते बीवीबी तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक शेट्टर।

हुब्बल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आधुनिक भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य भारत को एक महान देश बनाना है जिसके लिए युवाओं की भूमिका निर्णायक है। देश की प्रतिभा को दुनिया को दिखाने और उसे दुनिया में नंबर एक बनाने की कोशिश है।

शाह ने शनिवार को विद्यानगर में केएलई संस्थान के बीवीबी इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल कॉलेज के अमृत महोत्सव और 25 करोड़ रुपए की लागत में निर्मित विशाल इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन कर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी ने युवाओं के लिए बहुत सारे अवसर पैदा किए हैं आपको हिम्मत करनी चाहिए। हिम्मत करने वाले सफल होंगे।

शाह ने कहा कि हमने पहले से ज्यादा स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले हैं। हमने देश में विदेशी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी है। हमने जोशी के दबाव के चलते अब फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, धारवाड़ को दिया है। आगामी दिनों में सभी अपराधों के लिए फोरेंसिक का इस्तेमाल किया जाएगा। शाह ने कहा कि जयंती पर लाला लाजपत राय और फील्ड मार्शल केएम करियप्पा का जिक्र किया।

ओलिंपिक की तैयारी करें युवा- शाह ने कहा कि डॉ. प्रभाकर कोरे के नाम पर 25 करोड़ रुपए की लागत निर्मित इंडोर स्टेडियम ओलंपिक में जाने वाले युवाओं को तैयार करने का विश्वास है। 1916 में छोटी स्कूल से शुरू हुई संस्था आज बड़े पैमाने पर फैली है। संस्था की ओर से 1700 बिस्तरों पर नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है जो सराहनीय है।

कार्यक्रम में तिरुपति के विश्व धर्म चेतन मंच के ब्रह्मर्षि गुरुदेव स्वामी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, विधायक जगदीश शेट्टर, मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प, मुरुगेश निरानी, केएलई संस्था के कार्याध्यक्ष प्रभाकर कोरे, केएलई तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक शेट्टर, केएलई संस्था के अध्यक्ष महंतेश कौजलगी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *