88वां अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन दिसंबर में बल्लारी मेंबल्लारी में 88वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कन्नड़ साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश जोशी।

बल्लारी. कन्नड़ साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश जोशी ने कहा कि कन्नड़ भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 88वां अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन दिसंबर में बल्लारी में आयोजित किया जाएगा।

वे मंगलवार को बल्लारी में 88वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन के आयोजन पर प्रारंभिक बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कन्नड़ साहित्य सम्मेलन कन्नड़ लोगों और साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कन्नड़ के इतिहास को बढ़ावा देना और भाषा का विकास करना है। इससे पहले अविभाजित बल्लारी जिले में 1920, 1926, 1938, 1947 और 1958 में पांच साहित्यिक सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

जोशी ने कहा कि दिसंबर में मौसम और जलवायु अच्छी होती है, इसलिए आयोजन पर किसी भी तरह से असर नहीं पड़ेगा। इस सम्मेलन की सफलता के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और संगठनों को मिलकर काम करना चाहिए। बल्लारी जिले के प्रथम जिलाधिकारी रहे सर थॉमस मुनरो के परिवार के सदस्यों को इस सम्मेलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांतकुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में आयोजित 88वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रभारी मंत्री से चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. वीजे शोभारानी, कन्नड़ साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. निष्ठी रुद्रप्पा और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *