प्रसिद्ध पौराणिक स्थल मुर्डेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागूमुर्डेश्वर मंदिर

कारवार. प्रसिद्ध पौराणिक और पर्यटन स्थल मुर्डेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है।
पुरुष धोती, शॉल, कुर्ता पायजामा या लुंगी और शर्ट पहन सकते हैं। महिलाएं साड़ी, चूड़ीदार या लहंगा-कुर्ती पहन सकती हैं। प्रबंधन ने इस संबंध में मंदिर के बाहर एक बोर्ड लगाया है।

ड्रेस कोड अनिवार्य

मुर्डेश्वर मंदिर प्रबंधक मंजुनाथ शेट्टी ने कहा कि दिसंबर 2022 में सनातन हिंदू जनजागृति समिति की स्थानीय इकाई और विभिन्न हिंदू समर्थक संगठनों ने मंदिर प्रबंधन बोर्ड को ज्ञापन सौंपकर ड्रेस कोड लागू करने की मांग की थी। मुर्डेश्वर मंदिर में विदेशी समेत श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न प्रकार के कपड़े पहनकर प्रवेश करते थे। पवित्रता बनाए रखने के संदर्भ में ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *