कार पलटी, पिता -पुत्र सुरक्षितकार पलटी

शिवमोग्गा. शहर के बाहरी इलाके के गोंधिचटनल्ली गांव में राज्य राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात बारिश के दौरान चालक का नियंत्रण खोने से कार सडक़ किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

कार में शिवमोग्गा के विनोबानगर आवासीय इलाके के निवासी पिता-पुत्र सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आईं और वे खतरे से बच गए।
जब यह हादसा हुआ, तब कार शिवमोग्गा से होन्नाली की ओर जा रही थी। कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर सडक़ किनारे खाई में गिर गई। घटना के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी आईसीएएफएसटीओ हुसैन, एएफएसटीओ विल्फ्रेड, एलएफ लोहित कुमार, एफडी सरथ कुमार, एफएम एरिस्वामी, किरण कुमार मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *