भयानक दुर्घटना, तीन की मौत

बेलगावी. अथणी तालुक के मुरगुंडी गांव के बाहरी इलाके में रविवार को केएसआरटीसी बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

मृतकों की पहचान गिरीश बल्लोरगी, राहुल म्यालेशी, संगु अमरगोंड के तौर पर की गई है। राधिका म्यालेशी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना कर्नाटक परिवहन निगम के विजयपुर बस डिपो की बस और कलबुर्गी के एक व्यक्ति की कार के बीच हुई। पता चला है कि सभी मृतक कलबुर्गी जिले के अफजलपुर के रहने वाले थे। कार और बस की भिडंत में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग कोल्हापुर में महालक्ष्मी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे।

अथणी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की। अथणी थाना पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *