एक ही दिन में दिल का दौरा पड़ने से दो की मौत

हुब्बल्ली. उत्तर कर्नाटक स्वास्थ्य संजीवनी के नाम से मशहूर केएमसी आरआई अस्पताल में कार्यरत ग्रप डी कर्मचारी की रविवार को दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।

मृतक की पहचान एसएम कृष्णा नगर निवासी नाजिरा हुसैनसाब बागवाले (50) के तौर पर की गई है। एक मरीज को मनोरोग वार्ड से गहन चिकित्सा इकाई में ले जाते समय बेहोश हो कर गिर गई।

तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई। इसके बाद भी डॉक्टरों ने घोषणा की कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नाजिरा मुहर्रम त्योहार के बावजूद ड्यूटी पर गई थी। परिवार का दुख अवर्णनीय था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *