चिक्कमगलूरु. जिले में एक ही दिन में दिल का दौरा पडऩे से दो लोगों की मौत हो गई, जहां दिल का दौरा पडऩे से मरने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
मूडिगेरे तालुक में एक ही दिन 29 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय पुरुष की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूडिगेरे तालुक के बेलगोडु गांव की मीनाक्षी (29) और बी. होसल्ली गांव के सुमित्रे गौड़ा (75) के तौर पर की गई है।
महिला मीनाक्षी की कार में ही सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। सुमित्रे गौड़ा दिल का दौरा पडऩे से घर पर ही बेहोश हो गए और उन्होंने अंतिम सांस ली।
