शिवमोग्गा शहर के एए सर्किल पर मिनी बस पलटी

शिवमोग्गा. व्यस्त अमीर अहमद (एए सर्किल) सर्किल पर सोमवार को सुबह करीब 8 बजे मिनी बस पलटी।

बताया जा रहा है कि घटना में बस में केवल चालक ही था। उसे पैर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस एए सर्किल से गांधी बाजार की ओर जाने वाले फुटपाथ पर पलट गई। नतीजतन, फुटपाथ की रेलिंग टूट गई। साथ ही, बस के एक तरफ की खिडक़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पश्चिम यातायात थाने की उपनिरीक्षक भारती और उनके दस्ते ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। बस को क्रेन की मदद से हटाया गया और यातायात सुचारू रूप से शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा से टकराने से बचने की कोशिश में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। यातायात पुलिस सर्किल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अभी और जानकारी जारी नहीं की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *