रामनगर-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक

कारवार. उत्तर कन्नड़ की जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रिया ने रामनगर-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग -4ए (गोवा से संबंधित क्षेत्र) पर सडक़ धंसने के बाद इस रोड पर यातायात पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

गोवा दक्षिण के जिलाधिकारी की ओर से 5 जुलाई को सडक़ धंसने के बाद क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करने के बाद उत्तर कन्नड़ जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। आदेश में 5 जुलाई से अगले आदेश तक केवल आवश्यक सेवाएं सब्जी, दूध और अन्य हल्के वाहनों की सार्वजनिक आवाजाही को छोडक़र भारी वाहनों और ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *