मंत्री ने 6.90 करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्य का किया शिलान्यासभालकी तालुक के हरनाल-डावरगांव मार्ग से कुरुबखेलगी गांव तक 6.90 करोड़ रुपए के सडक़ विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए वन और बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर बी.खंड्रे।

बीदर. वन और बीदर जिले के प्रभारी मंत्री ईश्वर बी.खंड्रे ने भालकी तालुक के हरनाल-डावरगांव मार्ग से कुरुबखेलगी गांव तक 6.90 करोड़ रुपए के सडक़ विकास कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री खंड्रे ने कहा कि सडक़ों के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीवन बेहतर होगा और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता ने भाग लिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *