अथणी में यल्लम्मा देवी मंदिर जलमग्नजलमग्न हुआ यल्लम्मा देवी मंदिर।

अथणी (बेलगावी). पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते तालुक के यल्लम्मनवाड़ी की नदी उफान पर है, जिससे किनारे स्थित यल्लम्मा देवी मंदिर जलमग्न हो गया है।

श्रावण मास में कर्नाटक और महाराष्ट्र से रोजाना हजारों भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं परन्तु इस बार यल्लम्मा देवी की मूल प्रतिमा आधी पानी में डूबी होने के कारण भक्त दूर से ही दर्शन कर रहे हैं।

करीब चार साल पहले भी नदी का पानी मंदिर में घुस गया था। उसके बाद इस वर्ष फिर से मंदिर जलमग्न हुआ है।

मंदिर के पुजारी राहुल पुजारी ने बताया मंदिर में पानी घुस गया है, परन्तु हम पानी में जाकर देवी की पूजा कर रहे हैं। श्रावण मास के अवसर पर पंचामृत अभिषेक भी किया जा रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *