वरिष्ठ अधिकारियों ने की तपस्वियों की अनुमोदनाहुब्बल्ली में तपस्वियों के एकान्तार तप की अनुमोदना के दौरान उपस्थित राजस्थानी जैन समाज के भारतीय रेल सेवा (आई.आर.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश कुमार गादिया एवं अजयकुमार जैन और समाज के गणमान्य।

हुब्बल्ली. राजस्थानी जैन समाज के भारतीय रेल सेवा (आई.आर.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश कुमार गादिया एवं अजयकुमार जैन, श्रेयांस पारणा समिति, हुब्बल्ली के पारणा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी तपस्वियों के एकान्तार तप की सुख-शाता पूछते हुए आत्मीयता से अनुमोदना की।

जैन धर्म में तपस्या को कर्म निर्जरा का महत्वपूर्ण साधन बताया गया है। इसी भावना से दोनों अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक तपस्वियों की पारणा सेवा में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर श्रेयांस पारणा समिति के संस्थापक सदस्य लक्ष्मीलाल बोहरा, कैलाश चन्द्र दक, अध्यक्ष बाबूलाल पालगोता, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कोठारी, विजय राज भंसाली, गणपत लाल कोठारी एवं प्रकाश चन्द्र कटारिया उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *