मुख्यमंत्री ने कलबुर्गी में किया हवाई सर्वेक्षणकलबुर्गी, बीदर, यादगीर और विजयपुर जिलों में भीमा और कृष्णा नदियों में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या।

कलबुर्गी. कलबुर्गी, बीदर, यादगीर और विजयपुर जिलों में भीमा और कृष्णा नदियों में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई सर्वेक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया।

सुबह मुख्यमंत्री कलबुर्गी हवाई अड्डा पहुंचे और भीमा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से हुई क्षति की प्राथमिक बैठक आयोजित कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलबुर्गी, बीदर, यादगीर और विजयपुर जिलों के अधिकारी और संबंधित सचिव मौजूद थे और उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की स्थिति की रिपोर्ट दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने विजयपुर के मंत्री एम.बी. पाटिल, राजस्व मंत्री कृष्ण बैरेगौड़ा और कलबुर्गी जिले के मंत्री प्रियांक खरगे के साथ पहले दौर का हवाई सर्वेक्षण शुरू किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का अवलोकन करना और आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों का मूल्यांकन करना था।

मुख्यमंत्री की टीम दोपहर में बीदर जिले में फसल नुकसान की स्थिति का दूसरा दौर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण में प्रादेशिक आयुक्त जहिरा नसीम, कलबुर्गी जिलाधिकारी फौजिया तरन्नूम, बीदर जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा, यादगीर जिलाधिकारी हर्षल भोयर और विजयपुर जिलाधिकारी आनंद के. भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का व्यक्तिगत अवलोकन कर अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और फसल नुकसान का उचित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *