वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर 66 कर्मचारियों ने किया रक्तदानरक्तदान करते वन विभाग कर्मचारी।

शिवमोग्गा. वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर शिवमोग्गा वन्यजीव विभाग की ओर से शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसी दौरान, शिकार रोधी शिविर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को डाक विभाग की दुर्घटना बीमा सुविधा भी प्रदान की गई।

श्रीगंध सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएफ के.टी. हनुमंतप्पा ने किया, जबकि डीसीएफ प्रसन्न कृष्ण पटगार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।

स्वास्थ्य जांच में कान, नाक, गला विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक शामिल थे। 145 कर्मचारियों की रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, आंख-नाक-गला और दांत से संबंधित जांच की गई।

वैश्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट, आशा ज्योति स्वयंप्रेरित रक्त केंद्र के सहयोग से 66 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक चिकित्साधिकारी डॉ. हुल्मनी और हेड कॉन्स्टेबल हालेश ने किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *