काफी नगरी में हाथी का हमला, मजदूर की मौतचिक्कमगलूरु के हुनसेहल्ली क्षेत्र में हमला करते हाथी।

चिक्कमगलूरु के हुनसेहल्ली के पास घटना

कॉफी बागानों में बढ़ते हाथियों के आतंक पर वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग

चिक्कमगलूरु. काफी नगरी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चिक्कमगलूरु तालुक के हुनसेहल्ली के समीप पुर गांव में जंगली हाथी के हमले में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान यल्लप्पा (45) के तौर पर की गई है, जो हावेरी जिले के हानगल तालुक के तिरुवल्ली गांव का निवासी था। वह स्थानीय कॉफी बागानों में दिहाड़ी मजदूरी और राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

घटना का विवरण

काम समाप्त कर यल्लप्पा नागेश गौड़ा के बागान के रास्ते श्रीधर गौड़ा के लाइन हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बालेहोन्नूर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।

दहशत का माहौल

कॉफी बागानों के बीच हाथियों की बढ़ती आवाजाही से मजदूरों और ग्रामीणों में भय का वातावरण है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *