बेंगलूरु से सागर जा रही बस आनंदपुर के पास धू-धूकर जली
चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
शिवमोग्गा। बेंगलूरु से सागर जा रही एक निजी बस में गुरुवार तडक़े अचानक आग लग गई। आनंदपुर के मुंबालु रेलवे फाटक के पास हुई घटना में बस में सवार दो यात्रियों, चालक और परिचालक समेत चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
चलती बस में अचानक धुआं और आग दिखाई देने पर चालक ने तत्काल बस रोक दी। चालक और परिचालक ने दोनों यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और खुद भी बस से बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
