35 हजार लोगों को 2,165 करोड़ का चूना लगाने का आरोपशिवानंद नीलण्णवर।

शिवम एसोसिएट्स के एमडी पर ईडी का शिकंजा

पत्नी-बेटे के खाते, जमीन और फिल्म में निवेश की पड़ताल

बेलगावी। ज्यादा ब्याज का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए जुटाने के कथित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवम एसोसिएट्स के प्रबंध निदेशक शिवानंद नीलण्णवर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी के मुताबिक, इस मामले में करीब 35 हजार लोगों से 2,165 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी की गई। जांच एजेंसी ने आरोपी के बैंक खाते में मौजूद 2.02 करोड़ रुपए की राशि जब्त करने की जानकारी भी दी है।

25 करोड़ रुपए सहकारी संस्थाओं में जमा

ईडी की जांच में सामने आया कि जुटाई गई राशि में से करीब 25 करोड़ रुपए श्रीमाता को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड और धनश्री मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में जमा किए गए। आरोप है कि इस धन के आधार पर करीबी लोगों के नाम पर कर्ज लेकर जमीन खरीदी गई। एजेंसी ने मामले में 185.95 करोड़ रुपए के नुकसान का भी उल्लेख किया है।

पत्नी-बेटे के खातों में भी पहुंचा पैसा

आरोपपत्र के अनुसार, कथित तौर पर जमा की गई राशि का हिस्सा आरोपी की पत्नी संगीता और नाबालिग बेटे सिद्धांत के बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया। शिवम सेवा (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड में करीब 19 करोड़ रुपए लगाए जाने का उल्लेख है। इसके अलावा शिवम लाइफलाइन प्राइवेट लिमिटेड और शिवम फूड्स जैसे कारोबारी उपक्रमों में भी धन हस्तांतरित करने का आरोप है।

फिल्म चैंपियन में 5 करोड़ रुपए का निवेश

जांच एजेंसी का आरोप है कि सार्वजनिक जमा राशि में से 5 करोड़ रुपए फिल्म चैंपियन के निर्माण में लगाए गए। इससे पहले ईडी ने बेलगावी के शिवबसव नगर स्थित एमएच टावर अपार्टमेंट में आरोपी के आवास पर छापा मारकर दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की थी। इस दौरान आरोपी की पत्नी संगीता और दामाद संजू से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

अब अदालत में आरोपों की पड़ताल

ईडी ने आरोपपत्र दाखिल कर मामले को न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंचा दिया है। अब आरोपों और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों की पड़ताल अदालत में होगी। आरोपों की पुष्टि और आरोपी की जिम्मेदारी तय होना न्यायालय के फैसले पर निर्भर करेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *