राणेबेन्नूर में सार्वजनिक शौचालयों का गहरा संकटराणेबेन्नूर बस स्टैंड के पास दीवार पर किया गया मूत्र विसर्जन।

जलबाधा से परेशान नागरिक

बाजार, सरकारी कार्यालय और प्रमुख चौराहों पर सुविधाओं का अभाव

नगर परिषद ने नए मूत्रालय और हाईटेक शौचालय बनाने का दिया आश्वासन

राणेबेन्नूर। जिले के प्रमुख वाणिज्यिक नगर राणेबेन्नूर में सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालयों की भारी कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। व्यापार, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य कार्यों से प्रतिदिन शहर आने वाले हजारों लोगों को जलबाधा दूर करने के लिए भटकना पड़ रहा है। नागरिकों ने इस मूलभूत सुविधा की अनदेखी पर नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई है।

महिलाओं की परेशानी सबसे अधिक

शहर के मेडलेरी रोड, हुणसीकट्टी रोड, हलगेरी चौराहा, एम.जी. रोड, रेलवे स्टेशन मार्ग, मिनी विधानसौधा, तहसील कार्यालय और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं। पुरुष किसी तरह सुनसान स्थानों का सहारा ले लेते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर लोग मजबूरी में सडक़ किनारे ही मूत्र त्याग कर रहे हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

सरकारी दफ्तरों में भी आमजन के लिए सुविधा नहीं

सरकारी कार्यालयों में शौचालय केवल अधिकारियों के उपयोग तक सीमित हैं। आम नागरिकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग विशेष रूप से परेशान रहते हैं। बस स्टैंड परिसर में केवल एक मूत्रालय होने के कारण रात के समय लोग आसपास की दीवारों और सडक़ों का उपयोग करने को विवश हो जाते हैं।

बंद पड़े शौचालय, बढ़ रही गंदगी

राजराजेश्वरी नगर स्थित नगर परिषद का सार्वजनिक शौचालय पानी के अभाव में बंद पड़ा है। कई स्थानों पर खुले में मूत्र त्याग के कारण दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि शहर के विस्तार के अनुरूप सार्वजनिक सुविधाओं का विकास नहीं किया गया।

नगर परिषद का दावा

नगर परिषद आयुक्त एफ.वाई. इंगलगी ने बताया कि हलगेरी चौराहा, मेडलेरी चौराहा, हुणसीकट्टी क्रॉस, मागोड चौराहा, एम.जी. रोड, सरकारी अस्पताल, पशु बाजार सहित 8 से 10 स्थानों पर नए मूत्रालय बनाने का प्रस्ताव मिला है। कुछ स्थानों पर स्थानीय आपत्तियों के कारण कार्य में देरी हो रही है। तीन नए शौचालय तैयार हैं और शीघ्र ही उनका उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही शहर में आधुनिक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *