बसवराज होरट्टी ने किया लोकार्पण
आपातकालीन मरीजों को मिलेगी त्वरित सुविधा
हुब्बल्ली। अंजुमन-ए-इस्लाम हुब्बल्ली संस्था के तत्वावधान में अंजुमन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के लिए नई एंबुलेंस का लोकार्पण कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सभापति एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बसवराज होरट्टी ने किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई एंबुलेंस के शुरू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने और अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने की सुविधा अधिक प्रभावी होगी।
इस अवसर पर अंजुमन-ए-इस्लाम हुब्बल्ली के अध्यक्ष ए.एम. हिंडसगेरी, अस्पताल के सचिव इरशाद बल्लारी, सिराज अहमद कुडचिवाले, बाबा धारवाड़, अब्बास एरगट्टी, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम पार्षद एवं विपक्ष के नेता इलियास मनियार, भाषा साहब अत्तार, रफीक बंकापुर, अल्ताफ हलूर, बशीर हलूर और दादा हयात खैराती सहित अंजुमन संस्था एवं अस्पताल के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

