बानू मुश्ताक बनीं बल्लारी अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षबल्लारी में पत्रकारों से बातचीत करते कन्नड़ साहित्य परिषद के राज्याध्यक्ष डॉ. महेश जोशी।

बल्लारी. अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक को दिसंबर में बल्लारी में होने वाले 88वें अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया है।

बल्लारी में रविवार को हुई कन्नड़ साहित्य परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक में बानू मुश्ताक को सर्वसम्मति से चुनाया गया।
इस अवसर पर परिषद कार्यकारी समिति के सदस्य, बल्लारी कन्नड़ साहित्य परिषद जिला अध्यक्ष निष्ठि रुद्रप्पा एवं अन्य जिलों के अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कन्नड़ साहित्य परिषद के राज्याध्यक्ष डॉ. महेश जोशी ने बानू मुश्ताक के नाम की घोषणा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *