दलित नेतृत्व से घबराई हुई भाजपा: बी. नागेंद्रमंत्री बी. नागेंद्र।

एसआइटी ने दी क्लीन चिट, राजनीतिक साजिश का बनाया जा रहा निशाना

जिले के सभी विधायक मिलकर करेंगे विकास

बल्लारी। कर्नाटक के नवनियुक्त मंत्री बी. नागेंद्र ने कहा कि जिले के सभी विधायक एकजुट होकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं के उभरते नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

वरिष्ठ नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी

बल्लारी जिले के चेल्लगुर्की गांव में येर्रिस्वामी ताता के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नागेंद्र ने कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। पहले जिले को मंत्री पद मिलेगा या नहीं, इसको लेकर असमंजस था, लेकिन अब सभी विधायक मिलकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए नागेंद्र ने कहा कि “एक दलित और पिछड़े वर्ग के नेता का आगे बढऩा भाजपा नेताओं को स्वीकार नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि उन्हें विशेष जांच दल (एसआइटी) से क्लीन चिट मिल चुकी है और केंद्र सरकार की साजिश के तहत उन्हें बलि का बकरा बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विपक्ष के नेता छलवादी नारायणस्वामी की टिप्पणियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा में भी कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

जनार्दन रेड्डी और विजयेंद्र पर भी पलटवार

पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की आलोचना का जवाब देते हुए नागेंद्र ने कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी उसी शैली में जवाब दे सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर नहीं उतरना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक प्रगति से जनार्दन रेड्डी असहज हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र की टिप्पणियों पर भी नागेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपने दामन की ओर देखना चाहिए।

हिंदुत्व और तुंगभद्रा परियोजना पर भी बोले

यतींद्र सिद्धरामय्या के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नागेंद्र ने कहा कि वे स्वयं हिंदू हैं और मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

तुंगभद्रा जलाशय से सिंचाई नहरों में पानी छोडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नहरों में पानी छोडऩे के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *