22 तालाब भरना पहली प्राथमिकता : बसवंतप्पामंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे बसवंतप्पा का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक।

नवनियुक्त मंत्री का दावणगेरे में भव्य स्वागत

समारोह में आए किसान की जेब से 1 लाख रुपए पार

दावणगेरे। नवनियुक्त मंत्री एवं मायकोंड विधायक के.एस. बसवंतप्पा ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित 22 तालाब भरने की योजना को पूरा कर उसमें पानी प्रवाहित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पाइपलाइन का काम पूरा कर क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

आनगोडु गांव में पत्रकारों से बातचीत में बसवंतप्पा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक सफाईकर्मी के बेटे को मंत्री पद देकर सम्मानित करना सामाजिक न्याय के सिद्धांत का प्रमाण है। मुख्यमंत्री उन्हें जो भी विभाग सौंपेंगे, उसकी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

फसल नुकसान का करेंगे निरीक्षण

मंत्री ने कहा कि बारिश से हुए फसल नुकसान और किसानों की समस्याओं का जायजा लेकर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। जल्द ही पूरे तालुक का दौरा कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 22 तालाब भरने की योजना अंतिम चरण में है। पूर्व में घटिया निर्माण के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करोड़ों रुपए बर्बाद हुए थे। संबंधित मंत्री से चर्चा कर योजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

अस्पतालों के उन्नयन पर जोर

बसवंतप्पा ने दावणगेरे जिला चिगटेरी अस्पताल को उन्नत करने तथा अत्याधुनिक हाईटेक अस्पताल स्थापित करने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्री एस.एस. मल्लिकार्जुन और अन्य नेताओं के मार्गदर्शन में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया जाएगा।

नीर्थडी से मायकोंड तक भव्य स्वागत

मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे बसवंतप्पा का नीर्थडी गेट से लेकर मायकोंड तक कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जिलाधिकारी जी.एम. गंगाधरस्वामी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गित्ते माधव वि_ल राव तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. एच.टी. शेखर सहित अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नीर्थडी से हेब्बालु टोल तक बाइक और कारों की रैली निकाली गई। हेब्बालु टोल और आनागोडु में उन्हें विशाल सेब की माला पहनाई गई। बाद में बसवंतप्पा ने मरलसिद्धेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और मायकोंड में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया।

स्वागत समारोह में किसान के 1 लाख रुपए चोरी

मंत्री के स्वागत समारोह की खुशी के बीच नीर्थडी गांव के किसान संतोष के लिए यह दिन भारी पड़ गया। नारियल बेचकर मिले करीब 1 लाख रुपए उनकी जेब से भीड़ के बीच चोरी हो गए।

22 तालाब भरना पहली प्राथमिकता : बसवंतप्पा
मंत्री के स्वागत समारोह की खुशी के बीच नीर्थडी गांव के किसान संतोष के जेब से पार हुए 1 लाख रुपए।

संतोष सुबह दावणगेरे नारियल बाजार में अपनी उपज बेचने के बाद रकम लेकर नीर्थडी क्रॉस पहुंचे थे। मंत्री के स्वागत के दौरान भारी भीड़ में उन्होंने बसवंतप्पा से मुलाकात की। इसी दौरान जेब से रकम चोरी हो गई।

पैसे गायब होने का पता चलने पर किसान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह मेरे पसीने की कमाई है। कोई ले गया है तो कृपया वापस कर दे। नारियल की फसल बेचकर यह रकम घर के खर्च और कर्ज चुकाने के लिए लाया था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटना की जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकडऩे तथा किसान की रकम बरामद करने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *