होटल में बॉयलर फटा, धुएं से मची अफरा-तफरीहोटल में बॉयलर फटने की घटना के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दमकल कर्मी।

गंगावती के वेज होटल में हादसा, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

गंगावती (कोप्पल). शहर के श्रीनीलकंठेश्वर सर्किल स्थित एक वेज होटल में सोमवार सुबह बॉयलर में विस्फोट होने से होटल और उसके ऊपर स्थित लॉज में धुआं भर गया। अचानक धुआं फैलने से होटल में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए तथा जान बचाने के लिए बाहर की ओर भाग निकले। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के बॉयलर में आग लगने के बाद उसका धुआं पूरे होटल और ऊपर बने लॉज के कमरों तक फैल गया। स्थिति बिगड़ते देख होटल कर्मचारियों ने सभी ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सिलेंडर हटाने से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और रसोईघर में लगी आग पर शीघ्र काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बॉयलर की चिमनी में लगी थी। होटल कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए रसोई में रखे गैस सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाल दिया तथा बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी, जिससे संभावित बड़ा विस्फोट और जनहानि टल गई।

हालांकि आग और धुएं के कारण रसोईघर तथा वहां रखा सामान पूरी तरह कालिख से काला पड़ गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सुरक्षा मानकों के पालन की मांग

घटना के बाद होटलों में स्थापित बॉयलर और उनकी चिमनियों के नियमित रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निकाय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को समय-समय पर होटल, लॉज और रिसॉर्ट का निरीक्षण कर बॉयलर एवं चिमनियों की सुरक्षा जांच करनी चाहिए तथा वार्षिक सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करना चाहिए। उनका आरोप है कि कई प्रतिष्ठानों में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर हादसों की आशंका बनी हुई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *