शांति-सौहार्द से मनाएं गणेशोत्सव, अल्नावर को बनाएं आदर्श : डीएसपीगणेशोत्सव के उपलक्ष्य में अलनावर में आयोजित शांति सभा को संबोधित करते धारवाड़ ग्रामीण डीएसपी विनोद मुक्तेदार।

गणेशोत्सव शांति समिति की बैठक में पर्यावरण हितैषी प्रतिमा स्थापना पर जोर

अल्नावर (धारवाड़)। धारवाड़ ग्रामीण डीएसपी विनोद मुक्तेदार ने कहा कि गणेशोत्सव को श्रद्धा, भक्ति, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाकर अल्नावर को आदर्श गणेशोत्सव का केंद्र बनाया जाए।

स्थानीय पुलिस थाने में शनिवार को आयोजित गणेशोत्सव शांति समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण हितैषी प्रतिमाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

रोशनी और स्वच्छता पर जोर

बैठक में विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारियों ने शहर में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। उन्होंने आजाद रोड सहित प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, सडक़ों के गड्ढे भरने और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग रखी गई।
बैठक में सीपीआइ रामनगौड़ा संकनाल और पीएसआइ बसवराज यद्दलगुड्ड सहित विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *