मंत्री नागेंद्र के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शनबल्लारी में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित गांधी प्रतिमा के पास मंत्री नागेंद्र के समर्थन में प्रदर्शन करते मंत्री समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता।

बल्लारी। वाल्मीकि निगम घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिला इकाई, मंत्री समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार (24 अगस्त) को शहर में उनके समर्थन में विरोध मार्च निकाला।

शहर के संगम सर्कल से शुरू हुआ मार्च जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा, पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु और विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीरामुलु और जनार्दन रेड्डी को ‘चोर’ तक कहा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यदि अवैध गतिविधियों में शामिल सभी राजनेताओं की जांच की जाए तो केंद्र सरकार में करीब 39 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों को इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने पूर्व मंत्री श्रीरामुलु पर कोविड घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी जांच की मांग की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *