वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोलहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, महानगर निगम कार्यालय पर हंगामा

कार्यकर्ता हिरासत में

हुब्बल्ली। कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने हुब्बल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। रजत उल्लागड्डीमठ के नेतृत्व में विद्यानगर और उणकल ब्लॉक कांग्रेस समितियों ने रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

डॉ. बी.आर. आंबेडकर सर्कल से शुरू हुई रैली में संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन कर मताधिकार की रक्षा का संकल्प जताया गया। प्रदर्शन के दौरान उल्लागड्डीमठ ने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
हुब्बल्ली में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन रैली निकालते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को प्रभावित करने की साजिश का आरोप लगाया।

रैली महानगर निगम कार्यालय पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदानंद डंगनवर, पूर्व सांसद प्रो. आईजी सनदी, सतीश मेहरवाड़े, मोहम्मद शरीफ दर्गद, शहजमान मुजाहिद और एम.एस. पाटील सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *