सोमन्ना की कार घेर युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडेकेंद्रीय मंत्री सोमन्ना की कार घेरकर काले झंडे दिखाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

एसआईआर के विरोध में शिवमोग्गा में प्रदर्शन

अशोक सर्कल पर रोका काफिला

शिवमोग्गा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सोमन्ना की कार घेरकर काले झंडे दिखाए। अशोक सर्कल पर प्रदर्शनकारियों ने काफिला रोककर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा।

मंत्री का वाहन सर्कल पहुंचते ही कार्यकर्ता सडक़ पर उतर आए। उन्होंने कार को घेरकर काली पट्टियां दिखाईं और एसआईआर के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को हटाकर काफिला आगे बढ़ाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारु कराया।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षित, नगर अध्यक्ष चरण, तालुक अध्यक्ष प्रवीण, आकाश और निखिल विष्णु सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *