18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
विजयपुर. विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के तहत विजयपुर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और जिला स्वीप समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर में विशाल साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करना था।
जिला पंचायत के मुख्य लेखाधिकारी रामण्णा अथणी तथा योजना निदेशक अशोक कलघटगी ने जिला पंचायत कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जिला न्यायालय परिसर, जिलाधिकारी कार्यालय, गांधी चौक, सिद्धेश्वर मंदिर, बसवेश्वर चौक होते हुए गोलगुंबज तक पहुंची।
युवाओं से मतदाता बनने की अपील
रैली के समापन पर अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ. औद्राम ने कहा कि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा पते एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराना भी विशेष पुनरीक्षण अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप, एनवीएसपी पोर्टल तथा बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं तथा आवश्यक संशोधन समय पर करवाएं।
कार्यक्रम में जिला स्वीप समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित जिला पंचायत के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

