इंडिगो 1 अक्टूबर से शुरू करेगी दैनिक सीधी सेवा
उत्तर कर्नाटक के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
हुब्बल्ली। उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 1 अक्टूबर से दिल्ली-हुब्बल्ली और दिल्ली-बेलगावी के बीच प्रतिदिन सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुरोध पर एयरलाइंस ने दैनिक सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
हुब्बल्ली-दिल्ली उड़ान का समय
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई758 प्रतिदिन शाम 4.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाम 6.55 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई2115 शाम 7.30 बजे हुब्बल्ली से उड़ान भरकर रात 10.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
बेलगावी-दिल्ली के बीच भी दैनिक सेवा
उड़ान संख्या 6ई2511 सुबह 6.15 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 8.40 बजे बेलगावी पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई2512 सुबह 9.10 बजे बेलगावी से उडक़र सुबह 11.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दोनों उड़ानें 1 अक्टूबर से प्रतिदिन संचालित होंगी।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रल्हाद जोशी ने कहा कि दैनिक उड़ान सेवा से हुब्बल्ली-धारवाड़ और बेलगावी सहित पूरे उत्तर कर्नाटक को लाभ मिलेगा। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक के विकास और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

