अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने लिया निर्णय
हुब्बल्ली, धारवाड़ समेत 12 स्टेशनों पर ठहराव
हुब्बल्ली। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण-पश्चिम रेलवे (दपरे) ने सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (एसएमवीटी), बेंगलूरु और बेलगावी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
दपरे के अनुसार, ट्रेन संख्या 06551 एसएमवीटी बेंगलूरु-बेलगावी विशेष ट्रेन 20 और 22 अगस्त को शाम 7 बजे बेंगलूरु से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.25 बजे बेलगावी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06552 बेलगावी-एसएमवीटी बेंगलूरु विशेष ट्रेन 21 और 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे बेलगावी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।
12 स्टेशनों पर ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन चिक्कबाणावर, तुमकूरु, अरसीकेरे, बीरूर, दावणगेरे, हरिहर, एसएमएम हावेरी, एसएसएस हुब्बल्ली, धारवाड़, अलनावर, लोंडा और खानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विशेष ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे। इनमें 10 शयनयान श्रेणी, सात सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा दो द्वितीय श्रेणी सह सामान/दिव्यांग डिब्बे शामिल हैं।
पंचगंगा एक्सप्रेस में पांच अतिरिक्त डिब्बे
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बेंगलूरु-कारवार पंचगंगा एक्सप्रेस (16595/16596) में 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पांच अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें दो वातानुकूलित, एक शयनयान और दो सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
इसके अलावा गणपति उत्सव के मद्देनजर कोंकण रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 16 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुंबई-तोकूर और मुंबई, बांद्रा, वडोदरा, विश्वामित्री, उधना से रत्नागिरी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

