दांडेली में पीलिया-टाइफाइड का खतरा, बच्चे ज्यादा चपेट मेंप्रतिकात्मक फोटो।

24 घंटे जलापूर्ति के ट्रायल के बाद बढ़ी बीमारी की आशंका

पेयजल की शुद्धता पर उठे सवाल, जांच की मांग

दांडेेली (उत्तर कन्नड़)। शहर में पीलिया (जॉन्डिस) और टाइफाइड के बढ़ते मामलों की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रतिदिन इन बीमारियों के लक्षणों से पीडि़त मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इससे अभिभावकों में भय का माहौल है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

शहर के कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल और भोजन से पहले हाथ धोने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसके वास्तविक कारणों का पता लगाना जरूरी हो गया है।

नई पाइपलाइन के ट्रायल के बाद बढ़ी चिंता

दांडेेली में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के तहत पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइनों से पानी की आपूर्ति का प्रायोगिक परीक्षण शुरू किया गया है। इसी के बाद पीलिया और टाइफाइड के मामले सामने आने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है।

लोगों का सवाल है कि नई पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति शुरू करने से पहले उसकी समुचित सफाई, संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया, रिसाव की जांच और पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया था या नहीं। पेयजल पाइपलाइन में कहीं सीवरेज का दूषित पानी तो नहीं मिल रहा है, इसकी भी तकनीकी जांच कराने की मांग उठ रही है।

वैज्ञानिक जांच से हो वास्तविक कारणों का खुलासा

हालांकि, नई पाइपलाइन और पीलिया-टाइफाइड के मामलों के बीच सीधा संबंध अभी तक प्रमाणित नहीं हुआ है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय वैज्ञानिक जांच के जरिए बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर प्रशासन को संयुक्त रूप से तत्काल जांच अभियान शुरू करना चाहिए। जरूरत पडऩे पर हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-ई की जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने चाहिए। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने और पेयजल के नमूनों की नियमित जांच करने की जरूरत है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *