उड़ान सेवाओं के विस्तार की मांगबेलगावी हवाई अड्डा

उड़ान-3 परियोजना

बेलगावी. शहर के हवाई अड्डे से वर्तमान में छह मार्गों पर संचालित उड़ान सेवा को यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके चलते यात्रियों उड़ान-3 परियोजना के पूरा होने के बाद निलंबित किए गए मार्गों को फिर से शुरू करने की की मांग है।

बेलगावी हवाई अड्डे से 2023 में 2.74 लाख और 2024 में 3.47 लाख यात्रियों ने यात्रा की। जनवरी से 30 अप्रेल 2025 तक 1.09 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।

वर्तमान में इंडिगो और स्टार एयर बेलगावी से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलूरु, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर मार्गों पर सेवाएं उपलब्ध की हैं। 2019 से उड़ान-3 योजना के तहत बेलगावी से हैदराबाद, तिरुपति, मुंबई, पुणे, सूरत, कडपा, मैसूर, इंदौर, जोधपुर, अहमदाबाद, नासिक और नागपुर के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही थींं। यात्रियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद भी योजना पूरी होने के बाद से एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं दूसरे शहरों में स्थानांतरित कर दी हैं। कुछ रूटों पर सेवाएं बंद होने से यात्रियों में निराशा है। अब केवल बेलगावी-जयपुर रूट पर उड़ान-3 योजना के तहत 2023 में शुरू की गई सेवा ही उपलब्ध है, जो 2026 में समाप्त हो जाएगी।

लोगों का कहना है कि बेलगावी में तीन विश्वविद्यालय, प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, सेना और वायुसेना के अड्डे और निर्यातोन्मुखी उद्योग हैं। यह कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा से जुड़ा है। यात्रियों और कारोबार के लिहाज से देश के ज्यादातर शहरों को जोडऩे वाली उड़ान सेवाओं की जरूरत है।

मार्गों पर सेवा उपलब्ध करने का अनुरोध

मैंने उड्डयन मंत्री और संगठनों से बातचीत कर जिन रूटों पर उड़ान-3 योजना के तहत सेवाएं बंद की गई सेवाओं में से अधिक मांग वाले मार्गों पर सेवा उपलब्ध करने का अनुरोध किया है।
जगदीश शेट्टर, सांसद

एयरलाइंस से बातचीत की है

यात्रियों ने बेलगावी से विभिन्न शहरों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। हमने एयरलाइंस से बातचीत की है।
एस. त्यागराजन, निदेशक, बेलगावी हवाई अड्डा

जनप्रतिनिधियों को कार्रवाई करनी चाहिए

उड़ान-3 योजना के तहत जिन मार्गों पर सेवाएं निलंबित की गई हैं, उन पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों को कार्रवाई करनी चाहिए।
विकास कलघटगी, पूर्व अध्यक्ष, वाणिज्य एवं उद्योग संस्थान, बेलगावी

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *