डॉ. श्रीनिवास जोशी को ‘रेट बकलर अवॉर्ड’कनाडा में आयोजित एएसआरएस सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के लिए डॉ. श्रीनिवास जोशी को ‘रेट बकलर अवॉर्ड’ दिया गया।

आठवीं बार जीता रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर’

कनाडा में आयोजित एएसआरएस सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के लिए मिला सम्मान, लगातार आठवीं जीत से बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली स्थित एम.एम. जोशी आई इंस्टीट्यूट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास एम. जोशी ने कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिनल स्पेशलिस्ट्स (एएसआरएस) के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘रेट बकलर अवॉर्ड’ जीतकर देश और शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के लिए प्रदान किया गया।

रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर’ माना जाता है यह सम्मान

एएसआरएस विश्व की अग्रणी रेटिना विशेषज्ञ संस्था है, जिसके वार्षिक सम्मेलन में दुनिया भर के विट्रियो-रेटिनल सर्जन जटिल शल्य तकनीकों और नवीनतम चिकित्सा उपलब्धियों का प्रदर्शन करते हैं। सम्मेलन के दौरान आयोजित फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो को ‘रेट बकलर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाता है, जिसे चिकित्सा जगत में ‘रेटिना सर्जरी का ऑस्कर’ कहा जाता है।

यह ट्रॉफी आठ पाउंड वजनी तथा 24 कैरेट स्वर्ण परत से निर्मित प्रतिमा है, जिसे ऑस्कर पुरस्कार बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी आर. एस. ओवेन्स तैयार करती है।

लगातार आठवीं बार जीतकर रचा इतिहास

डॉ. श्रीनिवास एम. जोशी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लगातार आठवीं बार जीतकर नया इतिहास रच दिया है। वे इस सम्मान को लगातार आठ बार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय तथा विश्व के तीसरे विट्रियो-रेटिनल सर्जन बन गए हैं।

चिकित्सा जगत ने उनकी इस उपलब्धि को भारतीय नेत्र विज्ञान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उनकी सफलता से न केवल एम.एम. जोशी आई इंस्टीट्यूट, बल्कि पूरे देश के नेत्र चिकित्सा क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *