राष्ट्रीय लोगो प्रतियोगिता में पुत्तूर के राम प्रसाद अव्वल

केंद्रीय मंत्रालय ने किया सम्मानित, 50 हजार रुपए का पुरस्कार

पुत्तूर (दक्षिण कन्नड़). दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर निवासी युवा कलाकार राम प्रसाद के. ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय स्तर की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन-2026 में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

यह प्रतियोगिता विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-ग्राम जी) के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित की गई थी। समारोह में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वर खंड्रे, विभिन्न राज्यों के मंत्री तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

7,233 प्रतिभागियों में चुना गया विजेता

देशभर से 7,233 प्रतिभागियों ने लोगो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। विजेता राम प्रसाद ने रोजगार, सशक्तिकरण और समग्र ग्रामीण विकास की अवधारणा को प्रभावशाली ढंग से अपने डिजाइन में प्रस्तुत किया। विजुअल आर्ट्स में स्नातक राम प्रसाद को प्रतियोगिता की जानकारी अंतिम दिनों में मिली थी। समय सीमा बढऩे के बाद उन्होंने अपने लोगो को और बेहतर बनाकर दोबारा प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *