श्रद्धांजलि से संवर रहे सरकारी स्कूलबेलगावी जिले के करीकट्टी गांव का सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय।

परिजनों की ओर से दिवंगतों की स्मृति में जमा की जाती है राशि

ब्याज से मेधावी विद्यार्थियों को मिलता है नकद पुरस्कार

करीकट्टी (बेलगावी). बेलगावी जिले के सवदत्ती तालुक के करीकट्टी गांव ने सरकारी विद्यालयों के विकास का एक अनूठा और प्रेरणादायी मॉडल प्रस्तुत किया है। यहां किसी बुजुर्ग के निधन पर उनके परिजन श्रद्धांजलि स्वरूप गांव के सरकारी स्कूलों में सावधि जमा (एफडी) कराते हैं। इतना ही नहीं, परिवार में कोई शुभ अवसर आने पर भी ग्रामीण स्वेच्छा से विद्यालयों के लिए आर्थिक योगदान देते हैं।

13 लाख रुपए की स्थायी निधि

ग्रामीणों, पूर्व विद्यार्थियों तथा स्थानांतरित और सेवानिवृत्त शिक्षकों के सहयोग से सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय और सरकारी हाईस्कूल में अब तक कुल 13 लाख रुपए की सावधि जमा एकत्र हो चुकी है। राष्ट्रीयकृत बैंक में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के नाम से जमा इस राशि के ब्याज से प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है और दोनों विद्यालयों में प्रवेश संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

स्मार्ट बोर्ड से लेकर छात्र प्रोत्साहन तक

ग्रामीणों और पूर्व छात्रों ने विद्यालयों को विभिन्न शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई है। डॉ. ज्योति जीवन्नवर ने अपने पिता विश्वेश्वर मोकाशी की स्मृति में 1.23 लाख रुपए का स्मार्ट बोर्ड भेंट किया। वहीं सिंगापुर निवासी उमेश बाली ने अपने पिता की स्मृति में 35 हजार रुपए जमा कराए और एसएसएलसी परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए के पुरस्कार की व्यवस्था की है।

प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभुलिंगप्पा दोडवाड ने बताया कि वर्ष 1857 में स्थापित इस विद्यालय में एलकेजी से सातवीं तक 420 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और अब तक 7.40 लाख रुपए की निधि जमा हो चुकी है। वहीं वर्ष 1994 में स्थापित हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक वाई.एम. शिवबसन्नवर के अनुसार विद्यालय में 353 विद्यार्थी हैं तथा यहां 5.60 लाख रुपए की स्थायी जमा है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबु जावूर ने बताया कि जमा राशि के ब्याज का उपयोग केवल मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए किया जाता है, जबकि विद्यालय के अन्य विकास कार्यों के लिए ग्रामीण अलग से आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *