केकेआरटीसी सेवाओं के उन्नयन पर जोरकेकेआरटीसी सेवाओं के उन्नयन पर जोर

अध्यक्ष अरुणकुमार एम.वाई. पाटील ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए यात्री सुविधाएं और सेवा गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

विजयपुर. कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (केकेआरटीसी) के अध्यक्ष अरुणकुमार एम.वाई. पाटील ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को अधिक जनहितैषी, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाए।

विजयपुर स्थित निगम के मंडलीय कार्यालय में आयोजित प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाटील ने कहा कि निगम की सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में बस स्टैंडों की स्वच्छता, यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा बसों के समय पर रखरखाव की समीक्षा की गई।

उन्होंने बसों की समयपालन व्यवस्था, ईंधन बचत संबंधी मानकों के पालन, परिचालन दक्षता और सडक़ सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि निगम की सेवाएं अधिक विश्वसनीय बन सकें।

बैठक में कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर भी विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष ने कर्मचारियों के लिए नियमित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने तथा राज्य सरकार की शक्ति योजना के तहत महिला यात्रियों को बिना किसी बाधा के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निगम की प्रत्येक सेवा को यात्रियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए। यात्रियों का विश्वास और भरोसा मजबूत करना ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में विजयपुर मंडल के मंडलीय नियंत्रक देवानंद ए. बिरादार सहित निगम के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *