किसान ने बिजली के खंभे पर चढक़र किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांगबिजली के खंभे पर चढक़र प्रदर्शन करता किसान।

जमीन में खंभा लगाने के बावजूद नहीं मिला मुआवजा

अधिकारियों के आश्वासन पर नीचे उतरा किसान

कोप्पल। खेत में लगाए गए बिजली के खंभे का नियमानुसार मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हिरेनंदीहाल गांव के किसान हनुमंतप्पा षण्मुखप्पा बारिगिड ने बिजली के खंभे पर चढक़र प्रदर्शन किया। उसने मुआवजा दिए बिना बिजली का काम आगे बढ़ाने का विरोध किया।

किसान के अनुसार, उसकी जमीन में बिजली का खंभा लगाने के साथ विद्युत लाइन बिछाई गई है। इससे खेती और जमीन के उपयोग में परेशानी हो रही है। खंभा लगाने के एवज में नियमानुसार मुआवजा देने की मांग को लेकर उसने कई बार विद्युत विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी बीच विद्युत विभाग के कर्मचारी काम के लिए मौके पर पहुंचे तो हनुमंतप्पा ने काम रोक दिया। उसने मुआवजा दिए बिना काम जारी नहीं करने देने की बात कहते हुए बिजली के खंभे पर चढक़र विरोध शुरू कर दिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस थाना प्रभारी मालिंगराय और पुलिसकर्मियों ने किसान से बातचीत कर उसे समझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद हनुमंतप्पा सुरक्षित नीचे उतरा।

बाद में अधिकारियों ने किसान की शिकायत सुनी और जमीन के दस्तावेजों तथा बिजली के खंभे से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार पात्रता की जांच के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *