पिता ने की 6 साल के बेटे की हत्यामल्लिकार्जुन अरकेरी और सिद्धार्थ।

विजयपुर में दिल दहला देने वाली घटना

“बेटा अपने जैसा नहीं दिखता” कहकर किया खौफनाक अपराध, मामला बना सनसनी

विजयपुर. विजयपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही छह वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना का खुलासा एक महीने बाद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

गुमशुदगी से खुला राज

नागठाण गांव निवासी मल्लिकार्जुन अरकेरी 15 मार्च को अपने बेटे सिद्धार्थ को स्कूल में दाखिला कराने के बहाने घर से ले गया था। बाद में उसने परिवार को बताया कि बच्चे का स्कूल में दाखिला हो गया है।

मां को हुआ शक

1 अप्रेल को बच्चे के जन्मदिन पर मां भाग्यश्री ने बेटे से बात कराने की जिद की, लेकिन पिता टालमटोल करता रहा। फोन पर भी बच्चे से बात नहीं हो पाई, जिससे शक गहराता गया।

सच सामने आते ही फरार

जब पत्नी ने बच्चे को घर लाने की जिद की, तो आरोपी उसे इधर-उधर घुमाता रहा। अंतत: दबाव बढऩे पर उसने “मुझे माफ कर दो” कहकर सच्चाई का संकेत दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकडक़र पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई।

महाराष्ट्र में की हत्या

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 16 मार्च को महाराष्ट्र के कराड क्षेत्र में कृष्णा नदी के पास अपने बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। कुछ दिन पहले वहां मिले एक अज्ञात शव की पहचान सिद्धार्थ के तौर पर की गई।

चौंकाने वाला कारण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेटे की हत्या इसलिए की क्योंकि “वह उसके जैसा नहीं दिखता था।” यह वजह सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए।

जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने कहा कि घटना की गहन जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और पारिवारिक मूल्यों व मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *