विशेष गश्त अभियान में 766 लोगों की जांच, 63 का मेडिकल परीक्षण
बल्लारी. जिला पुलिस अधीक्षक सुमन डी. पेन्नेकर ने कहा कि जिले में मादक द्रव्यों के सेवन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विशेष गश्त अभियान चलाया गया
एसपी सुमन डी. पेन्नेकर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 27 मार्च से 14 अप्रेल तक प्रतिदिन शाम 8 से रात 11 बजे तक विशेष गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और नशा करने वालों की पहचान की गई।
766 लोगों की जांच
अभियान के तहत कुल 766 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 63 व्यक्तियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जांच में दो लोगों के मादक द्रव्य सेवन की पुष्टि हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शेष 762 लोगों के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कर्नाटक पुलिस अधिनियम के तहत छोटे मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस की चेतावनी
एसपी सुमन डी. पेन्नेकर ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा सेवन और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
