बिजली के तार से भड़की आग, तीन एकड़ गन्ना राखगन्ना और मक्का की फसल को लगी आग बुझाते किसान।

शॉर्ट सर्किट से मक्का की फसल भी जली

किसानों ने बचाई एक एकड़ गन्ने की फसल

बागलकोट। जिले के सोमनकोप्पा गांव में शनिवार दोपहर बिजली के तार टूटकर गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हादसे में किसान फकीरप्पा शिवप्पा मन्नूर के चार एकड़ में लगी गन्ने की फसल में से करीब तीन एकड़ जलकर राख हो गई। वहीं, किसान मंजुला सिद्धप्पा जंगन्नवर की एक एकड़ मक्का की फसल भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।

गांव में ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। सैकड़ों किसानों ने मशक्कत कर एक एकड़ गन्ने की फसल बचाई, लेकिन बाकी फसल जल गई। दमकल दल के पहुंचने से पहले ही अधिकांश फसल राख हो चुकी थी।

बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष

किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में बार-बार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं और अब तक सैकड़ों एकड़ गन्ना नष्ट हो चुका है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई और किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *