समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी, 24 मछुआरे बचाएसमुद्र में डूबी मछली पकडऩे वाली नाव।

अंजदीव द्वीप के पास हादसा; 80 लाख रुपए से अधिक का नुकसान

कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में अंजदीव द्वीप के पास अरब सागर में मछली पकडऩे वाली एक नाव डूब गई। नाव में सवार सभी 24 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पास की नावों ने चलाया बचाव अभियान

बेलंबर निवासी नीलकंठ खारवी की ‘श्री माता’ नामक मछली पकडऩे वाली नाव समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गई। नाव में सवार मछुआरों के संकट में फंसने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद पांच-छह अन्य मछली पकडऩे वाली नावों के कर्मचारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

समय रहते किए गए प्रयासों के चलते सभी 24 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

80 लाख से अधिक का नुकसान

नाव के डूबने से मछली पकडऩे वाली नाव और उसमें मौजूद मछली पकडऩे के उपकरण समेत 80 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *