पशुओं पर कहर: कार से 36 भेड़ों की मौत, ट्रक ने तीन मवेशियों को कुचलाबैलहोंगल तालुक के जालिकोप्पा गांव के निकट मुख्य सडक़ पर सडक़ हादसे में मारी गई भेड़ें।

बेलगावी और कारवार में अलग-अलग हादसे

चरवाहों को भारी नुकसान, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बैलहोंगल/कारवार। कर्नाटक में शुक्रवार देर रात और शनिवार तडक़े हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई। बेलगावी जिले में एक कार की टक्कर से 36 भेड़ों की जान चली गई, जबकि कारवार में तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पर बैठे तीन मवेशियों को कुचल दिया। दोनों घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

कार की टक्कर से 36 भेड़ों की मौत

बेलगावी जिले के बैलहोंगल तालुक के जालिकोप्पा गांव के निकट मुख्य सडक़ पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत भेड़ें केंगानूर गांव के चरवाहों चंद्रप्पा हित्तलमनी, ईरप्पा कुरी तथा नडुविनकोप्पा गांव के ईरप्पा वग्गर की थीं। दुर्घटना के बाद सडक़ किनारे बिखरे भेड़ों के शव और बिलखते चरवाहों का दृश्य बेहद मार्मिक था। पशुधन खोने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

कारवार में ट्रक ने तीन मवेशियों को कुचला

उधर, उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार के हब्बुवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार तडक़े एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पर लेटे तीन मवेशियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान गदग जिले के लक्कुंडी निवासी वेंकटेश तुलसप्पा नूकापुर (37) के तौर पर की गई है। वह कारवार से शिरवाड़ की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उसने सडक़ के बीच और किनारे लेटे मवेशियों को कुचल दिया।

घटना के बाद स्थानीय युवकों ने चालक को रोककर फटकार लगाई। हब्बुवाड़ा निवासी श्याम मेत्री की शिकायत पर यातायात थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं ने सडक़ सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पीडि़त पशुपालकों को उचित मुआवजा देने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *