मंदिर के हिसाब-किताब को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-रॉड से हमलामंदिर के हिसाब-किताब को लेकर मारपीट करते दो गुट।

गद्दनकेरी तांडा में दुर्गादेवी मंदिर विवाद ने लिया हिंसक रूप

कई घायल, एक की हालत गंभीर

बागलकोट। जिले के गद्दनकेरी तांडा स्थित प्रसिद्ध दुर्गादेवी मंदिर के हिसाब-किताब और पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच शुक्रवार को हिंसक झड़प हो गई। कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के प्रबंधन और लेखा-जोखा को लेकर भोजप्पा राठोड़ और मंजुनाथ राठोड़ के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मंदिर की कथित पांच-छह किलोग्राम सोने की संपत्ति और करीब तीन करोड़ रुपए के हिसाब की मांग को लेकर विवाद गहरा गया। पुराने मनमुटाव ने भी घटना को हिंसक रूप देने में भूमिका निभाई।

रंगाई-पुताई के दौरान शुरू हुआ विवाद

बताया गया कि तीन वर्ष में एक बार आयोजित होने वाला दुर्गादेवी का भव्य मेला तीन महीने बाद होने वाला है। इसी तैयारी के तहत भोजप्पा राठोड़ अपने खर्च पर मंदिर की रंगाई करा रहे थे। आरोप है कि मंजुनाथ राठोड़ और उनके साथियों ने रंगाई कार्य रोकते हुए पहले मंदिर का हिसाब देने की मांग की। अगले दिन सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

मारपीट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई भोजप्पा राठोड़, दासू, सोमीबाई, पापीबाई, किरण राठोड़, विशाल राठोड़ सहित कई लोग घायल हुए। भोजप्पा राठोड़ को गंभीर चोटें आने के कारण निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

घटना के बाद हुवप्पा राठोड़ ने आरोप लगाया कि उनका परिवार वर्षों से मंदिर के आभूषणों और संपत्ति की परंपरा के अनुसार देखरेख करता आ रहा है तथा किसी प्रकार का वित्तीय दुरुपयोग नहीं हुआ है। उनका कहना है कि विरोधी पक्ष ने पूर्व नियोजित तरीके से हमला किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि उनके परिवार की कोई गलती साबित होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि कुछ ही महीनों में दुर्गादेवी का मेला आयोजित होना है, ऐसे में इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *