इस्लामी दांपत्य जीवन पर मिलेगा मार्गदर्शन
हुब्बल्ली। दांपत्य जीवन को इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप सुखद, संतुलित और आदर्श बनाने के उद्देश्य से 1 अगस्त को ओल्ड हुब्बल्ली स्थित करीमिया शादी हॉल, नारायण सूफा में जलसा-ए-इस्लाह-ए-जौजैन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मगरिब की नमाज के बाद शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार जलसे में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान सैयद मुहम्मद कासिम अशरफ मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। वे इस्लामी वैवाहिक जीवन, पति-पत्नी के अधिकार एवं कर्तव्यों, पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित खुशहाल परिवार के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में हजरत सैयद फजल अशरफी भी विशेष व्याख्यान देंगे।
जलसे में शहर के अनेक उलेमा एवं धार्मिक विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग से बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे वे भी कार्यक्रम का पूरा लाभ उठा सकें।
आयोजकों ने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से समय पर उपस्थित होकर इस्लामी पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का लाभ उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने, वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ाने और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

