पुलिस थाने के पास पेड़ पर बैठा व्यक्ति

शिवमोग्गा. शहर के कोटे पुलिस थाना परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ चढक़र बैठा था। उसे तुरंत दमकल कर्मियों ने बचा लिया।

सुबह अचानक एक अज्ञात व्यक्ति थाना परिसर में लगे पेड़ पर बैठ गया। यह देख पुलिस ने उसे पेड़ से नीचे उतरने को कहा परन्तु उसने कहा कि मैं नीचे नहीं उतरूंगा, मुझे जान से मार देंगे और जेल में डाल देंगे।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतरने को कहा परन्तु बार-बार आग्रह करने के बावजूद वह पेड़ से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

आखिरकार फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उसे यह कहकर शांत किया कि अगर तुम नीचे नहीं उतरोगे तो मुझे जेल में डाल दिया जाएगा, और उसे नीचे उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। बाद में बचाए गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *