बल्लारी में विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यासबल्लारी के एस कॉलेज मैदान में आयोजित विश्व योग दिवस का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद हारिस सुमेर।

योग के माध्यम से ‘एसआईआर’ जागरूकता का दिया संदेश

सैकड़ों लोगों ने किया आसनों का प्रदर्शन

बल्लारी. खनन नगरी बल्लारी में जिला प्रशासन, आयुष विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार सुबह एस कॉलेज मैदान में विश्व योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग के महत्व पर दिया जोर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद हारिस सुमेर ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा यह शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है।

इसके बाद मैदान में उपस्थित सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान उत्साह और अनुशासन का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

योग के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास रहा। प्रतिभागियों ने योगासन के माध्यम से मैदान में ‘एसआईआर’ अक्षरों की आकृति बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *