भरूच जिले के जीआईडीसी क्षेत्र में हादसा; दमकल की टीमें जुटीं, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
जगडिय़ा (गुजरात). भरूच जिला के जगडिय़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक रासायनिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र की मेट्रोपॉलिटन एक्सिमकेम प्राइवेट लिमिटेड में हुई।
दोपहर में भडक़ी आग
पुलिस उप अधीक्षक अजय मीणा के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में काला धुआं फैल गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल 16 मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैक्ट्री से उठता घना काला धुआं साफ देखा जा सकता है। इससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
